Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो के अंदर भड़की आंटी, वायरल हुआ वीडियो :

हर रोज दिल्ली मेट्रो से अधिकतर लोग यात्रा करते हैं। आए दिन इसके रील्स सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है । कभी किसी के डांस का वीडियो सामने आता है तो कभी कुछ वल्गर वीडियो सोशल मीडिया वायरल होता रहता है। क्योंकि लोगों को लगता है कि इस तरह के रील्स से वे काफी ज्यादा मशहूर हो जाएंगे और उनके फॉलोवर्स बढ़ जायेंगे। अक्सर दिल्ली मेट्रो की इस तरह की वीडियो सामने आते रहती है। हालांकि इससे दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन काफी परेशान भी है। कुछ समय पहले एक लड़का और लड़की का किसिंग वीडियो सामने आया था और अश्लील हरकतों के वीडियोज तो हमेशा वायरल होते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी सामने आया जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

लड़का लड़की के ऊपर भड़की आंटी :

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखकेंगे कि एक अधेड़ महिला मेट्रो में सफर कर रहे एक कपल से भिड़ जाती हैं। महिला पहले लड़की को जबरदस्ती बैठा देती हैं और उसके दोस्त लड़के से बहस करने लगती हैं। उनका कहना था कि लड़के ने उन्हें पागल कहा है लेकिन लड़के ने जवाब दिया की वो उन्हें नही बल्कि अपने दोस्त को पागल कह रहा था। महिला बार बार जबरदस्ती इस लड़के से भिड़ जाती है। हालांकि लड़का बार बार ये कह रहा है कि वो अपनी दोस्त को पागल बोल रहा था उन्हें नही। इस घटना को देखकर लड़की काफी ज्यादा डर जाती है।

आंटी पर भड़के लोग :

दिल्ली मेट्रो

सोशल मीडिया पर वायरल घटना को देखते हुए कुछ लोग आंटी को ही दोषी ठहरा रहे हैं। वही कुछ लोग मजेदार अंदाज में आंटी का मजाक उड़ा रहे हैं। हालंकि की इस तरह की छोटी मोटी घटना दिल्ली मेट्रो में रोजाना ही देखने को मिलता रहता है। ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। लोग जमकर वीडियो पर कमेंट्स और शेयर कर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *