चावल का कटोरा

GK सवाल : भारत के किस राज्य को चावल का कटोरा कहा जाता है ?

GK सवाल :हम किसी भी एग्जाम की तैयारी करते हैं वहां जनरल नॉलेज एक महत्वपूर्ण सब्जेक्ट होता है, किसी भी गवर्नमेंट एक्जाम या इंटरव्यू में जनरल नॉलेज का सवाल जरूर पूछा जाता है। आज के इस कंटेंट में आपको कुछ ऐसे जनरल नॉलेज के सवाल मिलेंगे जो अनेक प्रकार के एग्जाम के लिए थोड़ा बहुत सहायक हो सकता है।

प्रश्न 1 : रिक्टर स्केल क्या मापने के लिए प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर: भूकंप की तीव्रता
रिक्टर स्केल एक ऐसा गणितीय पैमाना है जो भूकंप माप से संबंधित है, फादर ऑफ रिक्टर स्केल “चार्ल्स एफ रिएक्टर” को कहा जाता है इन्होंने रिक्टर स्केल की खोज की थी।

प्रश्न 2: शांत घाटी किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: केरल
शांत घाटी भारत की केरल राज्य के पलक्कड़ जिले में, यह नीलगिरी पहाड़ियों में स्थित है, शांत घाटी को अंग्रेजी में साइलेंट वैली के नाम से जाना जाता है। यह एक पश्चिमी घाट का हिस्सा है जिसे यूनेस्को ने सन 2012 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।

प्रश्न 3: सुनामी का मुख्य कारण क्या है?

उत्तर: सबसे मुख्य कारण भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोटक है ।
समुद्र के नीचे भूकंप या ज्वालामुखी विस्फोटक होने के कारण सुनामी आती है, इसके अलावा भूस्खलन, समुद्र में लावा का प्रवेश, ग्लेशियर का टूटना, उल्का पिंड का प्रभाव, समुद्री पर्वत का ढहना या परमाणु परीक्षण भी हो सकता है।

भारत में चावल का कटोरा किस राज्य को कहा जाता है? -

प्रश्न 4: महात्मा गांधी का राजनीतिक गुरु कौन है?
उत्तर: गोपाल कृष्ण गोखले
गोपाल कृष्ण गोखले एक उदारवादी नेता थे जो साध्य एवं साधन दोनों की पवित्रता में विश्वास करते थे। इसी विचार से प्रेरित होकर गाँधीजी ने उन्हें अपना गुरु बना लिया।

प्रश्न 5: भारत के किस राज्य को चावल का कटोरा कहा जाता है ?
उत्तर: आंध्र प्रदेश
भारत का आठवां सबसे बड़ा राज्य “आंध्र प्रदेश” जिसे ” चावल का कटोरा ” भी कहा जाता है, इस राज्य में चावल की अधिक खेती होती है और पूरे भारत में चावल का निर्यात होता है, इस राज्य का क्षेत्रफल 160,205 किमी 2 61,855 वर्ग मील है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *