SHANE WARN

शेन वार्न जन्मदिन स्पेशल : 1000 महिलाओं संग रिश्ते, सपने में सचिन के छक्के… शेन वॉर्न के ये 5 किस्से

आस्ट्रलिया के महान खिलाडी शेन वॉर्न विश्व क्रिकेट के मैदान पर स्पिन के जादूगर थे। इसके अलावा मैदान के बाहर, वह एक अच्छे दोस्त, एक प्लेबॉय, एक दिलचस्प्रेप मी और भी बहुत कुछ के नाम से भी मशहूर थे । 13 सितंबर 1969 को दुनिया में जन्म लिए हुए इस महान लेग स्पिन खिलाड़ी का निधन दो साल पहले साल 2022 में हुआ था। शेन वार्न थाईलैंड के एक मशहूर होटल में संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए थे और उनकी मौत का रहस्य अनसुलझा है। शेन वॉर्न अपनी रंगीन मिजाजी के लिए भी मशहूर थे। कई देशो के महिलाओं के साथ उन्होंने शारीरिक संबंध भी बनाये थे, इन सबके बावजूद महान सचिन तेंदुलकर आज भी उन्हें अपना सच्चा दोस्त कहते हैं।

शेन वॉर्न के ये 5 किस्से

शेन वॉर्न का शानदार खेल दिखाने के बावजूद साल 2006से शेन वॉर्न टीम के उप-कप्तान बने रह गए थे उन्हें कभी भी टीम का कप्तान बनने का सुख मिल पाया किसी गैर महिला के साथ बिना कपड़ो के साथ पकडे जाने पर उनकी उपकप्तानी भी चली गयी इसके बावजूद शेन वॉर्न अपनी उपलब्धियों की वजह से महान माने जाते हैं।

Shane Warne's Birthday:

ब्रिटिश-ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार पॉल बैरी ने 2006 में प्रकाशित अपनी किताब ‘स्पन आउट’ से शेनवार्न के पर्सनल लाइफ में सनसनी मचा दी थी। उन्होंने लिखा था कि शेन वॉर्न के दुनिया भर के करींब 1,000 महिलाओं के साथ संबंध थे। जिसमें से उन्हें सिर्फ पांच बार रंगे हाथ भी पकड़ा गया। जब शेन वॉर्न के भाई और मैनेजर जेसन से इस आरोप के बारे में गंभीरता से पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल का मजाक में कहा, ‘मुझे लगा कि किताब में कुछ नया होगा।’ इसके विपरीत वॉर्न ने कभी भी अपने लगे इस आरोप को स्वीकार नहीं किया

शेन वॉर्न के प्रेम संबंध दुनिया भर में मशहूर थे उनकी प्रेम प्रंसग की इस लिस्ट में मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले, ब्रा क्वीन मिशेल मोन, पोर्न स्टार क्लो कॉनराड, स्टूडेंट लॉरा सेयर्स, टीवी असिस्टेंट मिशेल मास्टर्स और तीन बच्चों की मां केरी कोलीमोर समेत कई दिग्गज प्रेमिकाओ के नाम जुदा है । उनके प्रेम संबंधों के कारण ही उनकी पत्नी सिमोन कैलाहन से उनका तलाक हुआ था।

आपको बता दें कि करीब २० साल पहले यानी की 4 जून 1993 को दुनिया ने स्पिन के जादूगर शेन वार्न की क्रिकेट गेम की बेहतरीन गेंद देखी। युवा लेग स्पिनर वॉर्न ने एशेज सीरीज खेलने के दौरान ही इंग्लैंड के माइक गैटिंग को ऐसी घुमती गेंद फेंकी, जो इतिहास के पन्नो में नोट कर लिया है । गेंद उनके हाथ से छूटकर लेग स्टंप के बाहर, 7वें या 8वें स्टंप के आसपास टप्पा खा गई। थी फिर तेजी से घूमी और ऑफ स्टंप से टकराने के लिए अंदर आई। उस मैच में ऐसा गेंद देख कर माइक गैटिंग, अंपायर डिकी बर्ड और कमेंटेटर सभी दंग रह गए। क्रिकट के इतिहास में ऐसा पहले कभी किसी ने ऐसा पल नहीं देखा था। साल 1998 में ऑस्ट्रेलिया के भारत के टूर पर महान स्पिनर शेन वॉर्न ने स्वीकार करते हुए यहाँ तक कहा था कि , “सचिन मेरे सपनों में भी छक्के मारता है।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *