IPL के 19 वे ओवर में छक्को की बरसात करने वाले इन 5 खिलाड़ियों के नाम, नंबर 1 पर है हम सब के फेवरेट

IPL के 19 वे ओवर में छक्को की बरसात करने वाले इन 5 खिलाड़ियों के नाम, नंबर 1 पर है हम सब के फेवरेट

IPL : जैसा कि हम सभी को पता है आईपीएल इंडियन प्रीमियर लीग केवल भारत में ही नहीं दुनिया में ही सबसे प्रचलित क्रिकेट लीग मानी जाती है। वही इस लीग में कई सारे रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। आईपीएल की लीग में चाहे भारतीय खिलाड़ी हो या फिर ओवरसीज खिलाड़ी बल्लेबाजी करने से लेकर अंत तक आपको छक्के और चौकों की बरसात देखने को मिलती रहती है। वही आपको बता दें कि आईपीएल में 19वे ओवर में सबसे बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले इन 5 खिलाड़ियों के नाम इस लिस्ट में आपको बताने वाले हैं, जिन्होंने मैदान में बड़े-बड़े छक्के लगाकर एक अलग ही रिकॉर्ड कायम किया हुआ है।

ये है IPL के 5 बेस्ट फिनिशर 

 

5. हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी और अपने ताबड़तोड़ अंदाज बल्लेबाजी करने वाले हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर आते हैं। बता दे की हार्दिक पांड्या ने 19वें ओवर में IPL के इतिहास में अभी तक कुल 27 छक्के लगा चुके हैं।

Hardik Pandya

 

4. दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाजों के बारे में आपको बताने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं इसके अलावा उन्होंने IPL से भी बेंगलुरु की तरफ से अपना आखिरी मुकाबला खेलते हुए इस साल सभी क्रिकेट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। लेकिन उन्होंने अपने पूरे करियर में आईपीएल के इतिहास में 19वे ओवर में कुल 29 छक्के जड़े हैं और इस लिस्ट में वह चौथे स्थान पर आते हैं।

3. आंद्रे रसल

तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज टीम के दिग्गज ऑलराउंडर और क्रिकेट के इतिहास के सबसे पावरफुल बल्लेबाज आंद्रे रसेल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आपको बता दें कि आंद्रे रसेल ने आईपीएल के इतिहास में अभी तक अपने पूरे करियर में 19वे ओवर में कुल 33 छक्के लगाए हैं।

2. एबी डिविलियर्स

बात अगर छक्के मारने की हो रही हो तो एबी डी विलियर्स का नाम कैसे नहीं आ सकता है। एबी डी विलियर्स ने अपने पूरे करियर में जितना नाम कमाया है शायद ही और कोई खिलाड़ी बना पाए। आपको बता दें कि एबी डी विलियर्स ने साल 2021 में बेंगलुरु के लिए अपना आखिरी मुकाबला खेला था। वही अपने पूरे आईपीएल करियर में इन्होंने 19वे ओवर में कुल 36 छक्के लगाए हैं। वही इस लिस्ट में मिस्टर 360 एबी डी विलियर्स टॉप 2 में आते हैं।

 

1. महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल के इतिहास में 19वें ओवर में सबसे अधिक छक्का लगाने वाले खिलाड़ी का नाम आपको बताने की जरूरत भी नहीं है। इस लिस्ट में हम सबके फेवरेट महेंद्र सिंह धोनी का नाम नंबर 1 पर आता है। धोनी ने 19 वे ओवर में बल्लेबाजी करते हुए अपने अभी तक आईपीएल करियर में कुल 41 छक्के जड़े हुए हैं।

 

Gemini AI IPL प्लेइंग 11

गूगल के Gemini AI IPL 11 ने चुन लिया आईपीएल इतिहास की सबसे खतरनाक टीम, फैंस का चकराया माथा

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *