jaysawal https://ironyofindia.com/

बेन स्टोक्स के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में गाड़ दिए झंडे

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेले गए 2 टेस्ट मैच सीरीज के दौरान अद्भुत प्रदर्शन करके दिखाया है। जिसके चलते उन्होंने एक नया कीर्तिमान भी अपने नाम हासिल कर लिया है। जी हां आपको बता दे की यशस्वी जायसवाल ने अपनी शानदार पारी से कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में दोनों पारियों में अर्धशतक लगाकर न केवल प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता, बल्कि बड़े दिग्गजों की लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज करा लिया। बता दे की यशस्वी जायसवाल ने 47.25 की औसत से 189 रन बनाकर सीरीज में टॉप 1 बल्लेबाज रहे जिसमें 3 बार 50 प्लस से अधिक रन शामिल है।

यशस्वी जायसवाल ने बनाया एतिहासिक रिकॉर्ड

आपको बता दे की यशस्वी जायसवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए अपने बल्लेबाजी के दम पर इस साल की शुरुआत में वह सुनील गावस्कर के बाद टेस्ट सीरीज में 700 से अधिक रन बनाने वाले भारतीय दूसरे बल्लेबाज बन गए है। वहीं इसके अलावा आपको बता दें कि लंबे फॉर्मेट में बल्लेबाजी करते हुए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज के रूप में भी रिकॉर्ड बनाया है। वही बता दे की सब जायसवाल ने इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज और दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड भी तोड़ा है।

jayswaal

यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड

बता देंगे यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रच दिया है उन्होंने बेन स्टोक्स का एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है जी हां यह रिकॉर्ड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के एक एडिशन में सबसे अधिक छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं 22 साल की उम्र में यह तस्वीर जायसवाल ने 2023 से लेकर 2025 तक मे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 32 छक्के लगाए हैं। वही आपको बता दें कि बेन स्टोक ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 31 छक्के लगाए थे और जायसवाल ने टूर्नामेंट में एक ही एडिशन में 32 छक्के लगाकर रिकॉर्ड को तोड़ डाला।

 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप एडिशन सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के नाम

 

यशस्वी जायसवाल ने 32 छक्के लगाए हैं साल 2023 से लेकर 2025

बेन स्टोक्स ने 31 छक्के लगाए हैं साल 2019 से लेकर 2021

रोहित शर्मा ने 27 छक्के लगाए हैं साल 2019 से लेकर 2021

ऋषभ पंत ने 22 छक्के लगाए हैं साल 2021 से लेकर 2023

बेन स्टोक्स में 22 छक्के लगाए हैं साल 2023 से लेकर 2025

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *